Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक का भारत में हुआ डेब्यू, जानें फीचर्स और रेंज की जानकारी

भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी400 का अनावरण कर दिया है 

इस आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमतों की घोषणा जनवरी 2023 में की जाएगी, जबकि डिलीवरी फरबरी में शुरू होने की उम्मीद है

यह इलेक्ट्रिक एसयूवी मूलरूप से कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी300 पर आधारित है, लेकिन इसमें इसके इलेक्ट्रिक कैरेक्टर साफ देखे जा सकते हैं

खरीददारों के लिए नई एक्सयूवी400 कुल मिलाकर पाँच कलर विकल्प में उपलब्ध होगी, जिसमें आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू सैटिन कॉपर फिनिश में डुअल-टोन रूफ के साथ शामिल हैं

महिंद्रा XUV400 में इलेक्ट्रिक मोटर को ली-आयन सेल के साथ 39.4kW बैटरी पैक द्वारा संचालित किया जाएगा

यह बैटरी पैक एक इलेक्ट्रिक इंजन के साथ मिलकर कार्य करता है और 149.5 पीएस की पावर और 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है

महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक केवल 8.3 सेकेंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और यह 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है

Arrow

Mahindra XUV400 Electric SUV के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए Learn More पर Click करे.

Arrow

Electric Modified Jeep के बारे में जानकारी के लिए Learn More पर Click करे.